सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मनोरंजन का एक चलता फिरता साधन है। इंसान जब भी बोर होता है या फिर उसे मनोरंजन की तलाश होती है, वो इसी प्लेटफॉर्म का सहारा लेता है। किसी भी सोशल मीडिया साइट पर आप चले जाएं, वहां आपको ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिलेंगे जिन्हें देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हंसने लगेंगे जैसे वीडियो में नजर आ रहे लोग हंस रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
महिला ने कैसे पहचाना अपने पति को?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक महिला अपना टास्क पूरा करते हुए नजर आ रही है। महिला को टास्क दिया गया है कि आंखों पर पट्टी बांधकर उसे अपने पति को पहचानना है। वहीं सामने कई लोगों को खड़ा कर दिया गया है। अब कोई और महिला होती तो वो अपने पति को छूकर या फिर किसी निशानी को खोजते हुए उसे पहचानती। मगर इस महिला ने हाइट के मुताबिक उसे पहचाना। महिला को पता था कि उसके पति का कद उससे थोड़ कम है। तो महिला ने अपने हाइट के मुताबिक सभी के हाइट को देखने लगी है और कुछ ही समय में वो अपने पति को पहचान लेती है।
यहां देखें वायरल वीडियो


इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @MojClips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘वाइफ ऑफ द ईयर।’ वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसे पद्म विभूषण दिया जाए। दूसरे यूजर ने लिखा- अरे ये क्या हो रहा है। तीसरे यूजर ने लिखा- अद्भुत नारी है। एक अन्य यूजर ने लिखा- वाह क्या लॉजिक लगाया है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930