सितंबर से लेकर नवंबर महीने तक पहाड़ों पर घूमने का अलग ही मजा होता है। यहां पर सुंदर घाटियां, खूबसूरत वन और पहाड़ी वादियों से आपको प्यार हो जाएगा। अगर आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय सबसे बढ़िया है। मेरठ से एकदम नजदीक है यह हिल स्टेशन। यहां पर पहाड़ों के सुदर नजारे देख सकते हैं। आइए जानते हैं मेरठ से एकदम पास सबसे बेस्ट हिल स्टेशन कौन-से हैं।

रानीखेत

अगर आप रानीखेत को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो आप यहां जा सकते हैं। मेरठ से रानीखेत की दूरी लगभग 320 किलोमीटर है। इसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। रानीखेत आप महज 5-6 घंटे की ड्राइव करके आराम से पहुंच सकते हैं। यहां सुंदर नजारे देखने को आपको मिलेंगे।

औली

मेरठ लगभग 400 किलोमीटर दूर औली एक शानदार हिल स्टेशन है। यहां आप अपनी जिंदगी के सुकून के पल बिता सकते हैं। देवदार और चीड़ के वृक्ष, सेब के बाग इस हिल स्टेशन की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। यह हिल स्टेशन टूरिस्टों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

हर्षिल घाटी 

मेरठ से महज 400 किलोमीटर दूर है हर्षिल वैली एक सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आप ड्राइव करके आसानी से पहुंच सकते हैं।  यहां पर सुंदर घाटियां, खूबसूरत वन और पहाड़ी वादियों से आपको प्यार हो जाएगा। 

अल्मोड़ा 

कुमाऊं पर्वत श्रृंखला पर मौजूद अल्मोड़ा एक सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आप मेरठ से लगभग 6 घंटे का सफर करके पहुंच सकते हैं। यहां आप मां नंदा देवी मंदिर, नौकुचिया ताल और कई सारी खूबसूरत जगहें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

चकराता

मेरठ से करीब 280 किलोमीटर दूर है चकराता। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर आप हिमालय की शानदार रेंज देख सकते हैं। खूबसूरत घाटियां देखकर आपको काफी सुकून मिलेगा।

कानाताल

मेरठ से लगभग 240 किलोमीटर दूर है कानाताल। यह हिल स्टेशन काफी छोटा है लेकिन घूमने के लिए एकदम बढ़िया है। यहां आप कभी भी जा सकते हैं।

ऋषिकेश 

मेरठ से सबसे नजदीक ऋषिकेश पड़ता है। यहां आप 2 घंटे का सफर करके आसानी से पहुंच सकते है। यहां आप रिवर राफ्टिंग, त्रिवेणी घाट और मदिरों के दर्शन कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031