पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है, जिसमें प्रीति पाल ने जहां दूसरा मेडल जीतने में सफलता हासिल की तो वहीं इसके थोड़ी देर पर पुरुषों के T47 हाई जंप इवेंट में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया है। निषाद कुमार ने फाइनल में 2.04 मीटर लंबी कूद लगाने के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। उसके अलावा इसी इवेंट में भारत के राम पाल भी हिस्सा ले रहे थे लेकिन वह 1.95 मीटर की हाई जंप लगाने में कामयाब हो सके जिससे उन्होंने 7वें नंबर पर खत्म किया। इस इवेंट में अमेरिका के रोडरिक टाउनसेंड-रॉबर्ट्स ने गोल्ड मेडल जीता है जिनका इससे पहले भी इस इवेंट में दबदबा देखने को मिला है।
भारत मेडल टैली में पहुंचा 27वें नंबर पर
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत अब मेडल टैली में 27वें नंबर पर पहुंच गया है, जिसमें अब भारत के खाते में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। भारत की तरफ से पेरिस पैरालंपिक में शूटिंग में अब तक सबसे ज्यादा 4 मेडल आए हैं, जिसमें अवनि लेखरा ने एक गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। वहीं मनीष नरवाल ने सिल्वर जीतने में सफलता हासिल की है। वहीं रूबिना फ्रांसिस और मोना अग्रवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा प्रीति पाल T35 में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर की रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल हुई हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031