फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना जाता है। यहां के लोग सुकून भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। यहां पर सार्वजनिक व्यवस्थाएं भी कमाल की होती हैं। अगर बात करें यहां के ट्रांसपोर्ट सिस्टम की तो इस देश ने साल 2035 तक कार्बन मुक्त होने का लक्ष्य रखा है। यहां पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर ट्राम और मेट्रो चलते हैं। अगर लंबी दूरी तय करनी होती है तो लोग ट्रेन से भी सफर करते हैं। इस देश में सार्वजनिक व्यवस्थाएं भी हाई क्लास की होती हैं। जनसंख्या कम होने की वजह से यह देश अपने संसाधनों को अच्छी तरह से इस्तेमाल करता है। इसका ही एक नजारा सोशल मीडिया पर इन दिनों देखने को मिल रहा है। जहां फिनलैंड के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
फिनलैंड का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम देख हैरान रह गए लोग
वीडियो एक ट्रेन कोच की है। जिसमें किसी लग्जरी होटल की तरह चाक-चौबंद है। सीट के बगल में बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां, जिससे बाहर के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। साथ ही ट्रेन के कोच में इतनी शानदार सफाई ऐसा लग रहा मानो जैसे किसी फाइव स्टार होटल में आ गए हो। ट्रेन के कोच में जो सबसे खास बात है वह ये है कि इसमें बच्चों के खेलने के लिए एक खास सेक्शन भी है, जहां छोटे बच्चे खेल सकते हैं। उनका ध्यान रखने के लिए ट्रेन के कोच में एक अटेंडेंट भी है। किड्स जोन में बच्चों के लिए एक सेल्फ पर कहानी की कई किताबें भी रखी गई हैं। ताकि जब उन्हें कहानी सुननी हो तब उन्हें कहानी सुनाकर उनका मनोरंजन किया जा सके।
वीडियो को मिले 22 लाख व्यूज


सोचिए जहां हमलोग इस तरह के आडियाज़ सोच भी नहीं पाते, वहां फिनलैंड जैसे देशों में इस तरह की व्यवस्थाओं का लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 22 लाख लोगों ने देखा और 32 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। साथ ही कई अन्य यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में कई अन्य देशों के ट्रांसपोर्ट सिस्टम के वीडियो शेयर किए हैं। जिनमें से जापान का भी ट्रांसपोर्ट सिस्टम भी कमाल का है। (indiatv.in)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031