रायपुर: विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस को अलविदा कहने वाले दिग्गज आदिवासी नेता नन्द कुमार साय ने एक बार फिर अपनी मातृ पार्टी में लौट आये हैं। उन्होंने बीजेपी के सदस्यता अभियान के बीच खुद भी बीजेपी की मेम्बरशिप ले ली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी हैं। नन्द कुमार साय ने लिखा है, ‘देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना गौरव की बात हैं” गौरतलब हैं कि पिछले साल संपन्न हुए विधानसभा चुनाव से पहले नंद कुमार साय बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में आए थे। लेकिन कांग्रेस में उन्हें बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं मिली। कांग्रेस ने उन्हें चुनाव में टिकट तक नहीं दिया। इसके बाद आये परिणामों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा कर फिर नन्द कुमार साय ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि कभी छत्तीसगढ़ में भाजपा के सबसे बड़े आदिवासी चेहरा रहे नंद कुमार साय 5 बार सांसद रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी छोड़ने से पहले पार्टी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पार्टी नेतान पर उपेक्षा और अनदेखी के आरोप लगते हुए भाजपा से किनारा कर लिया था। साय तीन बार लोकसभा तथा दो बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। वह अनुसूचित जनजाति आयोग के पदाधिकारी भी रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31