कहते हैं कि प्यार, मोहब्बत और रिश्तों में धोखा खाए लोग कई बार बहुत खतरनाक हो जाते हैं. ऐसे कई मामले आए हैं जब किसी ने प्यार में धोखा मिलने के बाद वही सब कुछ किसी और के साथ किया हो. हालिया मामला इससे कहीं ज्यादा बड़ा है. दरअसल, Uthai Nantakhan नाम की थाईलैंड की एक ट्रांस वूमेन को कुल 73 जापानी मर्दों को भयंकर धोखा देने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
‘खुद को हांगकांग की टूरिस्ट बताया और…’
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) के अनुसार, थाईलैंड गए एक जापानी व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. शख्स का दावा था कि एमी नाम की एक ट्रांसजेंडर महिला ने उससे 15 मिलियन baht (₹3.7 करोड़) की धोखाधड़ी की है. थाई मीडिया आउटलेट थाइगर की रिपोर्ट के अनुसार, उस व्यक्ति ने दावा किया कि उसकी एमी से थाईलैंड में मुलाकात हुई थी. तब उसने कहा था कि वह हांगकांग की टूरिस्ट है और उसका पासपोर्ट और पर्स खो गया है.
‘पैसे लिए, गोल्ड खरीदवाया और भाग निकली’
उस व्यक्ति ने यह भी कहा कि एमी ने एक होटल का बिल भरने के लिए उससे पैसे उधार लिए थे और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे. शख्स ने दावा किया कि बाद में डेटिंग शुरू होने पर मैंने उसे इंश्योरेंस और मेडिकल खर्चों के लिए पैसे उधार दिए, जो उसने कभी नहीं लौटाए. कथित तौर पर उसने शख्स से अपने लिए गोल्ड भी खरीदवाया था. मालूम हुआ के एमी ने तो इस तरह से ढेरों जापानी मर्दों को निशाना बनाया था. उसने हर एक से लूट की थी और बुरे हाल में छोड़ दिया था.
‘दर्द और गुस्से ने करवाया ये सब’
जांच के बाद पुलिस को पता चला कि एमी के सभी शिकार जापानी नागरिक थे. पूछताछ में एमी ने दावा किया कि उसका एक जापानी बॉयफ्रेंड था जिसने सालों पहले उसे छोड़ दिया था. इसी दर्द और गुस्से ने उसे ये सब करने पर मजबूर किया.
एमी ने scmp को बताया – ‘जब मैं कॉलेज में थी, तब मेरा जापानी बॉयफ्रेंड एक ट्रिप के दौरान मुझे ढेर सारे बिल के साथ छोड़कर भाग गया था. उससे मेरा दिल टूट गया था. उसने कहा- ‘इसके अलावा मेरे बॉयफ्रेंड रहे एक और जापानी लड़के ने मुझे धोखा देकर मुझसे पैसे लूटे थे. इसलिए मैं वास्तव में जापानियों से नफरत करती हूं और सभी जापानी पुरुषों से बदला लेना चाहती हूं.’
कुल 73 जापानी पुरुषों से धोखाधड़ी
पुलिस रिपोर्टों से पता चला कि एमी ने 2011 से 2024 के बीच कुल 73 जापानी पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर धोखा दिया है. इन सभी से उसने कुछ ₹7.5 करोड़ रुपये लूटे थे. बता दें कि थाईलैंड में, धोखाधड़ी के दोषी पाए गए लोगों को तीन साल तक की जेल की सजा हो सकती है और 60,000 baht (₹60 लाख) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930