, ढाका। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान (Tariq Rahman) ने भारत के साथ रिश्ते बेहतर करने के लिए अनुकूल माहौल की बनाने की बात कही है।

सत्ता से हटाई गईं प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले में नई दिल्ली का सहयोग चाहता है। रहमान ने सोमवार को बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी के साथ अपनी बैठक में ये बातें कहीं।

उनके ये बयान ऐसे समय में आए हैं, जब उनकी छह महीने पुरानी सरकार बांग्लादेश के सबसे बड़े पड़ोसी देश के साथ रिश्तों तो स्थिर करने को कोशिश कर रही है। साथ ही, वे अगस्त 2024 में हसीना के सत्ता से हटने के बाद पैदा हुए कई विवादित मुद्दों को भी सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत- तारिक रहमान

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि रहमान ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की जरूरत पर जोर दिया। बयान के अनुसार, ढाका ने नई दिल्ली से हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने को भी कहा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930