रायपुर । कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में “रेडियो संवाद 90.8 एफएम” और “अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा” के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” महावृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में कई फलदार और औषधीय महत्व के पौधे लगाए गए, जिससे परिसर को हरा-भरा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी न केवल पेड़ लगाएंगे, बल्कि उनका संरक्षण भी करेंगे। इसके लिए उनके सतत् मूल्यांकन गतिविधियों में अंक भी दिए जाएंगे।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ की छत्तीसगढ़ इकाई की अध्यक्ष मंजू यदु ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ लगाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जन्मदिन पर पेड़ लगाने का आग्रह किया और पेड़ों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।ब्रिगेडियर प्रदीप यदु ने कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह अपने परिवेश को हरा-भरा बनाए। उन्होंने सेना द्वारा कैंटोन्मेंट क्षेत्रों में प्रकृति के संरक्षण के प्रयासों का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों को वृक्षारोपण महाअभियान में भाग लेने की प्रेरणा दी।कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने भी इस अवसर पर वृक्षारोपण महाअभियान में सभी की भागीदारी को आवश्यक बताया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया और इन वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी ली है।इस कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा महिला प्रकोष्ठ की कल्पना यदु, अंजू यदु और अन्य पदाधिकारी, साथ ही विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव सौरभ शर्मा, प्राध्यापक पंकज नयन पाण्डेय, डॉ. शहीद अली, डॉ. नृपेन्द्र शर्मा, डॉ. आशुतोष मंडावी, डॉ. राजेंद्र मोहंती, शैलेन्द्र खंडेलवाल, चन्द्रशेखर शिवहरे सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30