बालोद । जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव में शिक्षक दिवस के दिन एक हेडमास्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें मृतक ने आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा किया है। मृतक की पहचान डौंडी ब्लॉक के ओड़गांव स्कूल के हेडमास्टर देवेंद्र कुमेटी के रूप में हुई है। उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में देवेंद्र कुमेटी ने अपनी आत्महत्या के लिए चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लिखा है कि “नौकरी के नाम पर ठगे गए पैसे को अब तुम दिलाओगे,” और इसमें एक व्यक्ति का नाम भी स्पष्ट रूप से उल्लिखित है। सुसाइड नोट में कुछ बड़े नेताओं के नामों का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। मृतक हेडमास्टर की पत्नी भी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30