What's Hot

छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन राज्यों के चुनावों में कांग्रेस के घोषणा पत्र के समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सिंहदेव को सौंपी गई है। सिंहदेव की इस नियुक्ति के पीछे उनका पिछला अनुभव और सफलता का ट्रैक रिकॉर्ड है। 2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र के निर्माण में उनकी भूमिका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था, जिससे 15 साल तक सत्ता में रही भाजपा को केवल 15 सीटों पर सिमटना पड़ा। इस सफलता के बाद, कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भी उन्हें राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया था। सिंहदेव के साथ, अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। साल 2018 में सिंहदेव ने नेता प्रतिपक्ष और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रदेश का व्यापक दौरा कर विभिन्न वर्गों से सुझाव एकत्र किए थे। उनके द्वारा तैयार किए गए घोषणा पत्र में किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ, और धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये जैसी योजनाएं शामिल थीं, जो कांग्रेस की बड़ी जीत का आधार बनीं। इस बार हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में वोटिंग होगी, जबकि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर 1 अक्टूबर को पहले चरण में मतदान होगा। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में यह धारा 370 हटने के बाद का पहला विधानसभा चुनाव होगा, जो काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31