रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने आगामी धार्मिक पर्वों के दौरान मांस-मटन विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों के आधार पर जारी किया गया है।
प्रतिबंध की तिथियां:
श्री गणेश चतुर्थी: 7 सितंबर 2024
पर्युषण पर्व का अंतिम दिवस: 8 सितंबर 2024
डोल ग्यारस: 14 सितंबर 2024
अनंत चतुर्दशी: 17 सितंबर 2024
संवत्सरी एवं उत्तम क्षमा पर्व: 18 सितंबर 2024
इन तिथियों पर रायपुर नगर पालिक निगम के क्षेत्र में सभी मांस-मटन की दुकानों और पशुवध गृहों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इन दिनों के दौरान मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर सामान जप्त कर लिया जाएगा और संबंधित व्यक्तियों पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
नगर निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31