रायपुर । राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2024-25 के लिए 64 शिक्षकों के नाम की घोषणा गुरुवार को राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। चयनित शिक्षकों को आगामी वर्ष शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। यहां यह उल्लेखनीय है कि राजभवन के दरबार हॉल में आज राज्यपाल रमेन डेका के मुुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित गरिमामय समारोह में 55 शिक्षकों को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023 से सम्मानित किया गया तथा आगामी वर्ष सम्मानित होने वाले शिक्षकों के नामों की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री साय ने समारोह में राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2024-25 के लिए रायपुर जिले के प्रधान पाठक गोपाल राम यादव और सहायक शिक्षक एलबी मती कामिनी साहू, धमतरी जिले के सहायक शिक्षक एलबी कुमारी प्रीति सांडिल्य और प्रधान पाठक मती किरण साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की प्रधान पाठक मती प्रियंका गोस्वामी और सहायक शिक्षक एलबी समय लाल काठे, राजनांदगांव के प्राचार्य डॉ. शोभा वास्तव और प्रधान पाठक मुन्हेलाल लिल्हारे, दंतेवाड़ा के प्रधान अध्यापक मती सुमन जार्ज और सहायक शिक्षक एलबी मती सुनीता अजीत, कबीरधाम के व्याख्याता रमेश कुमार चंद्रवंशी और व्याख्याता मती कामिनी जोशी, सरगुजा के शिक्षक मती बंदना महथा और व्याख्याता मती अनिता मंदिलवार, नारायणपुर के शिक्षक एलबी उमेश कुमार सलाम और प्रधान अध्यापक सुश्री सविता यादव, जशपुर के प्रधान पाठक मती सरिता नायक और प्रधान पाठक प्रवीण कुमार पाठक, कोरिया के व्याख्याता अमृत लाल गुप्ता और जेल शिक्षक मती विवेक सिद्धकी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के व्याख्याता एलबी राजेश कुमार द्विवेदी और प्रधान पाठक मती मीना जायसवाल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के प्रधान अध्यापक किशोर कुमार शर्मा और सहायक शिक्षक एलबी राजेश कुमार प्रजापति, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के प्रधान पाठक मती संध्या साहू और व्याख्याता एलबी संजय देवांगन, बलरामपुर-रामानुजगंज के शिक्षक एलबी मती चंद्रमुखी मेहता, दुर्ग के शिक्षक एलबी नरोत्तम कुमार साहू और शिलक एलबी मती खेमलता गोस्वामी, कोरबा के शिक्षक एलबी मती मधुलिका और प्रधान पाठक मती प्रिया दुबे, सूरजपुर के प्रधान पाठक रंजय कुमार सिंह और व्याख्याता एलबी प्रदीप कुमार जायसवाल, बलौदाबाजार-भाटापारा के शिक्षक एलबी मोहन लाल वर्मा और व्याख्याता एलबी जगदीश साहू, मुंगेली के व्याख्याता एलबी मती दुर्गा तिवारी और सहायक शिक्षक एलबी मती सुधारानी शर्मा, कोण्डागांव के प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार डड़सेना शिक्षक एलबी शिवचरण साहू, रायगढ़ के सहायक शिक्षक एलबी टिकेश्वर प्रसाद पटेल प्रधान पाठक नंद किशोर सतपथी, सुकमा के सहायक शिक्षक मती अंजु बारसे और शिक्षक एलबी गांगाधर राना, गरियाबंद के सहायक शिक्षक एलबी खोमन लाल सिन्हा और शिक्षक एलबी मती दिप्ती मिश्रा, सक्ती के शिक्षक एलबी संजीव कुमार सूर्यवंशी और सहायक शिक्षक एलबी मती नीरा साहू, बालोद के व्याख्याता एलबी नरोत्तम कुमार यदु और व्याख्याता एलबी सुश्री एनुका शार्वा, जांजगीर-चांपा के व्याख्याता अमृत लाल साहू और व्याख्याता एलबी मती प्रतिक्षा सिंह, बेमेतरा के शिक्षक एलबी मती सुनिता राजपूत और शिक्षक एलबी मती केवरा सेन, महासमुंद के व्याख्याता एलबी जगदीश सिन्हा और व्याख्याता डॉ.ज्योति किरण चंद्राकर, बिलासपुर के व्याख्याता एलबी मती शांति सोनी और प्रधान पाठक शिव कुमार छत्रवाणी, बस्तर के व्याख्याता मती सईदा खान और व्याख्याता मती देवश्री गोयल, उत्तर बस्तर कांकेर के व्याख्याता मती कुसुम जैन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के प्राचार्य मती आरती तिवारी और प्रधान पाठक एलबी कुमारी साबरा निशा, बीजापुर जिले के प्रधान पाठक जगदीश्वर तोरेंम और व्याख्याता एलबी अरूण कुमार सिंह के नामों की घोषणा की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930