सभी महिलाएं चाहती हैं कि उनके पैर खूबसूरत नजर आएं। इसके लिए अधिकतर विवाहित महिलाएं पैरों में बिछिया पहनना पसंद करती हैं। वहीं मार्केट में आपको कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। लेकिन बिछिया पहनने से आपके पैर खूबसूरत लगें, इसके लिए आपको पैरों के शेप को समझना बेहद जरूरी है।अधिकतर बिछिया में चांदी की डिजाइंस को ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए छोटे पैरों के बिछिया के नए डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही इनको स्टाइल करने के आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

मॉडर्न डिजाइन बिछिया

अगर आपके पैर छोटे हैं, तो थोड़े स्टाइलिश डिजाइन वाली बिछिया पहन सकती हैं। सिंपल चांदी के डिजाइन वाली बिछिया बेस्ट रहेंगी। यह बिछिया पूरी उंगली को आसानी से कवर कर लेती है। हालांकि इस तरह की बिछिया पहनें तो पैरों के नाखून ज्यादा न बढ़ाएं। आप इस तरह की बिछिया को न सिर्फ ट्रेडिशनल, वेस्टर्न और इंडो वेस्टर्न लुक के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

स्टोन डिजाइन बिछिया

फैंसी डिजाइन वाली बिछिया में आप फ्लोरल और स्टोन वाली बिछिया पहन सकती हैं। स्टोन में आपको कई तरह के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। स्टोन में सबसे ज्यादा मैरून और ग्रीन कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हर तरह के पैरों में इस तरह की बिछिया अच्छी लगती हैं।

सिंपल चांदी की बिछिया

अगर आप सिंपल डिजाइन वाली बिछिया पहनना पसंद करती हैं, तो आप फूल और अन्य इसी तरह की बिछिया ले सकती हैं। इसमें आपको छोटे या फिर मीडियम डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। फैंसी लुक पाने के लिए आप 2-3 उंगलियों में चांदी की बिछिया पहन सकती हैं। यह बिछिया बेस्ट लुक देने में मदद करती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930