पुणे. महाराष्ट्र के पुणे से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां नशे में धुत एक टेंपो ड्राइवर ने एक के बाद एक पांच वाहनों में टक्कर मार दी. जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टेंपो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में कथित तौर पर नशे की हालत में चला रहे एक व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे एक टेंपो ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 36 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए. घटना रविवार रात करीब 9.15 बजे कोथरुड इलाके के पौड रोड पर हुई. अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक आशीष पवार (26) को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कथित तौर पर शराब के नशे में धुत्त होकर पौड रोड पर तेज गति से टेंपो चलाया और कुछ दोपहिया वाहनों सहित चार-पांच वाहनों को टक्कर मार दी. इस घटना में गीतांजलि अमराले की मौत हो गई, जबकि उनके पति संभाजी अमराले और दो अन्य साहोल पाइट व माधुरी दाहोत्रे घायल हो गए. उनका फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. फिलहाल आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करके मामले की जांच कर रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031