What's Hot

रायपुर । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 9 सितंबर को भगवान श्री बलराम की जयंती के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग, जैव प्रौद्योगिकी विभाग छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अखिल जैन (पदम डाकलिया) को फसल अमृत पर विस्तृत प्रकाश डालने हेतु आमंत्रित किया गया है। फसल अमृत मनोहर गौशाला खैरागढ़ में निर्मित किया जाता है एवम इसे बनाने का प्रशिक्षण भी निःशुल्क प्रदान किया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी होंगे। किसान दिवस के इस विशेष आयोजन में मनोहर गौशाला, खैरागढ़ के ट्रस्टी अखिल जैन (पदम डाकलिया) को फसल अमृत पर प्रकाश डालने के लिए आमंत्रित किया गया है। मनोहर गौशाला में तैयार किए जा रहे फसल अमृत को लेकर अब तक 12 राज्यों के 5 लाख से अधिक किसानों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31