कांकेर । जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग सोमवार को वाहन सहित कोयलीबेड़ा क्षेत्र के महला नाले में सहसा आई बाढ़ में फंस गए थे, जिन्हें तत्काल पुलिस की रेस्क्यू टीम के द्वारा वहां से निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दूरभाष पर अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और नगर पंचायत अध्यक्ष के वहां से सुरक्षित ढंग से निकाले जाने के बारे में हालचाल जाना, साथ ही जिले के कलेक्टर और एसपी को त्वरित रेस्क्यू कराने के लिए निर्देशित किया। पानी के बहाव में बाल-बाल बचने और नया जीवन मिलने पर नाग ने मुख्यमंत्री साय को उनकी तत्परता के साथ मदद के लिए बारम्बार आभार माना और कहा कि प्रदेशवासियों के दुख-दर्द में भी आदिवासी मुख्यमंत्री साय सदैव साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार से लगातार हो रही बारिश से जिले के नदी-नाले उफान पर हैं जिससे कई इलाकों में यातायात बाधित हो गया है। इसी दौरान नगर पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष नाग कोयलीबेड़ा के महला नाला में पुल पर से अपने बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 04 एनडब्ल्यू 8121 में सवार होकर ड्रायवर तरूण उपेण्डी के साथ पार हो रहे थे। इसी बीच नाले में अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिससे वे दोनों गाड़ी सहित फंस गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर गोताखोरों और बीएसएफ के जवानों के माध्यम से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नाग और उनके ड्रायवर को सुरक्षित ढंग से बाहर निकाला गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031