टीवी के मशहूर क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन का इंतजार अब खत्म हो गया है. सोनी टीवी ने ऐलान किया है कि 28 सितम्बर से एक बार फिर केबीसी 12 शुरू हो रहा है. महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाला यह शो सोमवार से शुक्रवार रोज रात 9 बजे टेलीकास्ट होगा. अमिताभ बच्चन बीते काफी दिनों से केबीसी 12 की तैयारियों में जुटे हुए हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी केबीसी 12 के सेट से तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में सेट पर सुरक्षा के इंतजाम से लेकर मुश्किल हालातों में भी शो के क्रू मेंबर्स द्वारा की जा रही मेहनत साफ दिखाई दे रही थी. कोरोना को हराकर वापस लौटे अमिताभ बच्चन शो को लेकर काफी उत्सुक हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 के सेट से खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें वह नीले रंग का सूट पहने और एक शील्ड से अपना चेहरा ढंके हुए दिखाई दिए थे. इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- सुरक्षित रहो. और सुरक्षा में रहो. अमिताभ बच्चन 77 साल के हो चुके हैं, लेकिन काम को लेकर जो उनके पैशन है वो आज भी पहले जैसा ही है. अमिताभ ने गुरुवार को केबीसी 12 के लिए लगातार 17 घंटे तक शूटिंग की. देर रात घर लौटने के बाद तड़के 2:37 पर उन्होंने एक ब्लॉग लिखकर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- कुछ देर पहले काम से लौटा हूं और यह एक दिन में लगभग 17 घंटे काम किया. कोविड-19 के बाद शरीर के लिए इतना पर्याप्त और फायदेमंद है. फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतने वाले कंटेस्टेंट्स के भाव को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- आर्थिक संघर्ष के बावजूद कंटेस्टेंट्स के चेहरे पर मुस्कराहट होती है. वे इमोशनल हो जाते हैं, हाथ जोड़ते हैं, हॉट सीट के लिए बेकाबू हो जाते हैं कि इंतजार फाइनली खत्म हुआ.
बिग बी के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन टेलीकास्ट होगा केबीसी 12
Previous Articleस्कूटी के साथ जिंदा जलता दिखा युवक
Related Posts
Add A Comment


















