बिहार की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर उपचुनाव में शुरुआती मतगणना ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मतगणना के 31 में से 5 राउंड पूरे होने के बाद जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 8971 वोट हासिल करते हुए बढ़त बना ली है। भारतीय जनता पार्टी के नीरज कुमार 6652 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं और फिलहाल 2319 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा कुमारी को अब तक 1534 वोट मिले हैं। शुरुआती रुझानों में आरजेडी तीसरे स्थान पर सिमटती नजर आ रही है। अन्य सभी उम्मीदवारों की स्थिति काफी पीछे है और फिलहाल मुकाबला मुख्य रूप से जन सुराज और बीजेपी के बीच सिमटता दिखाई दे रहा है।



















