दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने चीन की जासूसी करने के आरोप में स्वतंत्र पत्रकार राजीव शर्मा को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजीव शर्मा के साथ ही चीन और नेपाल के भी एक-एक नागरिकों को पकड़ा है. स्पेशल सेल के मुताबिक पकड़े गए पत्रकार के पास से गोपनीय रक्षा दस्तावेज मिले हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कहा है कि एक चीनी महिला और उसके नेपाली सहयोगी को भी पकड़ा गया है. इन्होंने संवेदनशील जानकारियों के बदले राजीव शर्मा को मोटी धनराशि का भुगतान किया था. राजीव शर्मा को मोटी रकम का भुगतान शेल कंपनियों के जरिए किया गया. राजीव शर्मा दिल्ली के पीतमपुरा का निवासी है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप के साथ ही संवेदनशील सामग्री बरामद की गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक स्पेशल सेल ने बताया है कि चीनी खुफिया एजेंसियों ने शर्मा को संवेदनशील जानकारियों के बदले मोटी रकम का भुगतान किया था. खुफिया जानकारी के आधार पर राजीव शर्मा को पकड़ा गया. राजीव शर्मा से पूछताछ के आधार पर चीन की महिला और नेपाल के नागरिक को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31