रेलवे स्टेशन से नई राजधानी वाली लोअर फ्लोर रेड बस का कृषि महाविद्यालय रायपुर के सामने बस स्टॉप होने की मांग जोर पकड़ रही है छत्तीसगढ़ राज्य का एकमात्र इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय मुख्यालय के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर के समक्ष वर्तमान में जो साधारण से स्टॉपेज बनाए गए हैं वह कोई काम के नहीं है बल्कि उनका दुरुपयोग ज्यादा देखने में आ रहा है l देश के सभी दूर दराज के प्रदेशों से भी बहुत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का अपने अपने ने सीनियर सिटीजन गार्जियन के साथ एडमिशन के लिए काउंसलिंग में भी यहां आना-जाना बना रहता है l वर्तमान में तेलीबांधा का लोअर फ्लोर वाली रेड बस का स्टॉपेज कृषि महाविद्यालय की लोकेलिटी से अत्यंत सुविधाजनक होता है इसके लिए विशेष कर गरीब जनता को किसी दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से पहले प्रति यात्री एक तरफ का किराया ₹20 और इस प्रकार दोनों तरफ का किराया ₹40 देना दुख दायक होता है l किसी के साथ कोई इमरजेंसी होने से अनावश्यक विलंब नई राजधानी और रायपुर रेलवे स्टेशन के लिए अक्सर होना काफी कष्टप्रद हो जाता है इसलिए कृषि महाविद्यालय रायपुर के आमने और सामने दोनों तरफ स्मार्ट बस स्टॉपेज बनना चाहिए l डॉ देवेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पूर्व अध्यक्ष, श्री साईं दर्शन आवासीय समिति साईं नगर जोरा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जनप्रतिनिधियों और शासन प्रशासन के संज्ञान में लाने हेतु यह मांग जोर शोर से उठाई जा रही है l

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031