मुंबई। ठाणे के अंबरनाथ इलाके में गैस रिसाव की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये गैस लीक की घटना एमआईडीसी के मोरीवली इलाके में सामने आई है। बता दें कि जिस इलाके से गैस ली की खबर सामने आई है, वहां पर कई सारी केमिकल फैक्ट्रियां हैं। घटना के बाद की जो वीडियो सामने आई है उसमें गैस लीक का असर शहर की सड़कों पर और रेलवे स्टेशन के आसपास देखा जा सकता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि ठाणे जिले में अंबरनाथ इलाके में गैस रिसाव के बाद इलाके में धुंध छा गई। इस औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के लोगों ने आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई की शिकायत की है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है और किसी के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि गुरुवार को रात करीब 11 बजे मुंबई के बाहरी इलाके अंबरनाथ के मोरीवली महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई थी। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत मिलने के बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड कर्मियों ने धुएं के स्रोत का पता लगाया तो पाया कि यह एक केमिकल फैक्ट्री से उठी है।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने लोगों को एहतियात के तौर पर घर के अंदर रहने की सलाह दी। अधिकारियों ने बताया कि कारखाने में फॉस्फोरस युक्त रसायन के कारण घना सफेद धुआं निकला, जो पूरे क्षेत्र में फैल गया। अधिकारी ने बताया है कि कारखाने में विनिर्माण गतिविधियां अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।
- होम
- राज्यों से
- देश
- विदेश
- खेल
- व्यापार
- मनोरंजन
- क्रांइम
- ज्योतिष
- हेल्थ
- MP Govt
- संपर्क करें
- Join Us
- फोटो गैलरी
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.