समय बदल गया है और आज शादियां किसी बिचौलिये की मदद से नहीं बल्कि मेट्रिमोनियल साइट्स से होती हैं. यहां लड़का और लड़की सीधे ही एक दूसरे से बात भी कर लेते है और एक दूसरे की पसंद नापसंद को भी समझ लेते हैं. वहीं भावी पार्टनर को लेकर लोग अपनी प्रायरटीज भी वेबसाइट पर साफ- साफ लिख देते हैं. हालांकि कुछ लोग बात इतनी साफ लिख देते हैं कि हजम न हो. हाल में एक ऐसा ही मामला सामने आया है.
इसमें एक महिला ने अपने होने वाले पति के लिए जो रिक्वायरमेंट लिखी है उससे लोग हैरान हैं.
यहां पहले महिला के बारे में जान लीजिए. सबसे पहले तो महिला ने खुद को 39 साल की प्राइवेट स्कूल की तलाकशुदा टीचर बताया है. वह खाना नहीं बना सकती लेकिन उन्हें 5 स्टार होटल में खाना पसंद है.सालाना तंख्वाह मात्र 1.32 लाख (लगभग 11,000 रुपये/माह) है और Louis vuitton की ड्रेसेज पहनना पसंद है. इसके अलावा उनके माता पिता उनपर डेपेंडेंट हैं तो वह शादी के बाद उन्हें अपने साथ ही रखेंगी.
कैसे पति चाहिए?
शादी के लिए महिला की प्राथमिकता है कि उसका होने वाला पति 34 से 39 की आयु तक का फिट और गैर शादीशुदा हो. उसने प्राथमिक रूप से अमेरिका से एमबीए या एमएस किया हो. वह भारत, अमेरिका या यूरोप में नौकरी करता हो. उसके पास अपना 3 बीएचके घर हो. उसके माता पिता उसके साथ न रहते हों. उसकी तंख्वाह कम से कम 30 लाख रुपये सालाना हो और अगर वह एनआरआई है तो वह साल के 96000 यूएस डॉलर तो कमाता ही हो.
मेट्रिमोनियल साइट के इस स्क्रीनशॉट को @ShoneeKapoor नाम की ट्विटर आईडी से शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में मजे लेते हुए लिखा है- इनकी क्वालिटी और तंख्वाह देखिए और जो पति इन्हें चाहिए उसकी क्वालिटी और तंख्वाह देखिए.
ये पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट शुरू कर दिए. एक ने लिखा-‘क्या गजब औरत है- खुद तलाकशुदा है और पति अनमैरिड चाहिए.’एक अन्य ने तंज करते हुए लिखा- ‘कमाल है 11 हजार सैलरी है और इनको लुई वितों की ड्रेसेज पसंद हैं.’ एक यूजर ने कहा- शादियां धीरे- धीरे बिजनेस डील बन गई हैं. एक ने कहा- महिला को अपने पति से इतनी उम्मीदें हैं और खुद वह कुछ भी नहीं है. (aajtak.in)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930