BSNL नेटवर्क की डिमांड में तेजी से उछाल आया है। खासकर ऐसे समय में जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने अपने रिचार्ज की कीमत में इजाफा कर दिया है। इस बीच BSNL ने नया प्लान भी तैयार कर लिया है। इसमें 5G नेटवर्क रोल आउट करने से लेकर 4G नेटवर्क का जाल तक बिछाया जा रहा है। अब ऐसी ही नई जानकारी सामने आई है। आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं। साथ ही कुछ अन्य चीजों की भी जानकारी देंगे।

BSNL को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया था। इसमें कहा गया था कि बहुत जल्द 4G नेटवर्क की शुरुआत होने वाली है। कंपनी ने इसके लिए Tata Consultancy Services (TCS) से हाथ भी मिलाया है और टाटा की तरफ से नया डेटा सेंटर भी स्थापित किया जा रहा है। ये कैसे काम करेगे और इसमें क्या क्या खासियत होने वाली है।

BSNL की तरफ से अगले साल मध्य तक 1 लाख 4G टॉवर लगाए जाएंगे। इस साल BSNL की तरफ से टॉवर लगाने का काम तेज किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरफ से पहले ही इसको लेकर कहा जा चुका है। उन्होंने बताया था कि करीब 1 लाख टॉवर लगाने का काम किया जाएगा। इसको लेकर टारगेट भी सेट कर दिया गया है। यही वजह है कि कंपनी की तरफ से इस टारगेट को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में हर किसी को BSNL का फास्ट इंटरनेट मिलने वाला है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31