छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। अब राज्य सरकार ने कृषि विभाग में बड़ा बदलाव करते हुए 42 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस संबंध में शासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। तबादला आदेश के बाद विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों और पदस्थापना में बदलाव होगा। लंबे समय से अलग-अलग पदों पर काम कर रहे अधिकारियों को अब नई जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कृषि विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अधिकारियों की नई पदस्थापना से विभाग के कामकाज और मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारियों में बदलाव आएगा।
कृषि विभाग में क्यों महत्वपूर्ण है यह बदलाव?
छत्तीसगढ़ में कृषि विभाग किसानों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं और गतिविधियों का संचालन करता है। इसमें कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कृषि तकनीक को बढ़ावा देने जैसे काम शामिल हैं। ऐसे में विभाग के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव का असर प्रशासनिक कामकाज पर भी पड़ सकता है। खासकर जिलों और मैदानी स्तर पर जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों के लिए नई जगह कामकाज की व्यवस्था बनाना महत्वपूर्ण होगा।
देखें सूची





















