जांजगीर चांपा। कलेक्टर श्री यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए कोविड अस्पताल और 09 कोविड केयर सेंटर मे कुल 1058 बेड की व्यवस्था की गई है। जिनमें से 649 बेड पर मरीजों का उपचार किया जा रहा है, एवं 409 बेड रिक्त है। कोविड अस्पताल और 9 कोविड केयर सेंटर्स में स्वास्थ्य विभाग के प्रोटोकाल अनुसार समुचित व्यवस्था की गई है। कोविड केयर सेंटर्स के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर करूण डहरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को सायं 5 बजे की स्थिति मे जिला अस्पताल परिसर के कोविड अस्पताल में 80 बेड उपलब्ध है, इनमें 59 मरीज भर्ती है। इसी प्रकार आईटीआई कुलीपोटा में 150 बेड हैं इनमें 93 मरीजो का उपचार जारी हैं। आकांक्षा परिसर जर्वे में 100 बेड की क्षमता है, वहां पर 75 मरीजो का उपचार जारी है। दिव्यांग स्कूल पेण्ड्रीभाठा में 128 बेड की व्यवस्था है, जिस पर 84 में मरीज भर्ती हैं। कृषि महाविद्यालय बालक छात्रावास भवन जर्वे के 35 बेड सभी रिक्त है। शासकीय एमएमआर महाविद्यालय चांपा में 130 बेड की व्यवस्था है जिनमें 90 पर मरीज भर्ती है। शासकीय क्रांतिकारी भारती महाविद्यालय जेठा सक्ती में 60 बेड उपलब्ध है, इनमें 39 मरीज भर्ती है। शासकीय अनुसूचित जाति बालक आश्रम धौराभाठा डभरा में 100 बेड है, जिनमें 84 में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। आईटीआई अकलतरा में 125 बेड हैं जिनमें 75 मरीज भर्ती हैं और आईटीआई भवन महुदा-बलौदा मे 150 बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमे 50 मरीजो का उपचार किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031