रायपुर। कर्मचारी जगत के मसीहा नरेंद्र सिंह चंद्राकर को आज 19 सितंबर को सप्रे शाला स्थित कर्मचारी भवन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. श्री नरेंद्र सिंह चंद्राकर केवल सरकारी कर्मचारियों के ही नहीं वर्णन छोटे-छोटे अल्प वेतन मानदेय कर्मचारियों के लिए श्रमिकों के लिए संघर्ष करने वाले महान लीडर थे।

आज 19 सितंबर 2020 को नरेंद्र सिंह चंद्राकर भवन बुढ़ापारा सप्रे शाला परिसर मैं कर्मचारी जगत के मसीहा, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक आदरणीय कामरेड नरेंद्र सिंह चंद्राकर, एवं जिला अध्यक्ष कामरेड जिया भाई को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के नेता, प्रदेश के समस्त ट्रेड यूनियन, बीएसएनएल, बैंक, बीमा, एलआईसी, केंद्रीय कर्मचारी, नेताओं, अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ, और अखिल छत्तीसगढ़ कर्मचारी महासंघ के नेताओं, पेंशन धारी कल्याण संघ, पेंशनर फेडरेशन, लघु वेतन कर्मचारी संघ, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी संघ, कोटवार एसोसिएशन, ग्राम पटेल संघ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, भंडार गृह निगम कर्मचारी संघ, सीएसआईडीसी कर्मचारी संघ, कृषि स्नातक अधिकारी संघ, राजपत्रित अधिकारी संघ, शिक्षक कांग्रेश, गौ सेवक संघ, एवं छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ से संबद्ध छत्तीस संगठन के कर्मचारी नेताओं, द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बारी बारी से अपने महान कर्मचारी नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया,

गौरतलब है कि दिनांक 3 जुलाई 2020 को कामरेड जियाउर रशीद राजधानी अध्यक्ष का आकस्मिक निधन हुआ था, और 2 महीने पश्चात ही आदरणीय कर्मचारी जगत के मसीहा नरेंद्र सिंह चंद्राकर जी का निधन 12 सितंबर को हो गया, इन घटनाओं से कर्मचारी जगत स्तब्ध है, माननीय नरेंद्र सिहचंद्राकर केवल सरकारी कर्मचारियों के ही नहीं वर्णन छोटे-छोटे अल्प वेतन मानदेय कर्मचारियों के लिए श्रमिकों के लिए संघर्ष करने वाले महान लीडर थे। सभी नेताओं ने उन्हें आज नरेंद्र सिंह चंद्राकर कर्मचारी भवन बुढ़ापारा में श्रद्धांजलि दी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31