पूरे प्रदेशभर में गणपति विसर्जन को लेकर धूम मची है। वहीं दूसरी ओर गणेश विसर्जन के दौरान विवाद होना आम बात है। लेकिन विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात मारपीट तक आ जाती है। ऐसा ही एक मामला ​बलरामपुर जिले से सामने आया है, जहां गणेश विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में एक लड़की का सिर फट गया। जिसके बाद समिति के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। भारी संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी का घेराव भी किया था। जानकारी के अनुसार, घटना बरियों पुलिस चौकी के आरा गांव की है। जहां गणेश विसर्जन के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान एक लड़की को चोट लग गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में लड़की के सिर फट गया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस चौकी का घेराव किए और 7 लोगों पर पत्थरबाजी का आरोप लगाए। ग्रामीणों की मांग के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज और मामले की जांच कर रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031