प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रायपुर (दुर्ग) – विशाखापट्टनम वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस को रायपुर स्टेशन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। 20 सितंबर से इसका नियमित परिचालन होगा। ट्रेन सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। इस खंड पर चलने वाली अन्य ट्रेनें दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को लगभग 11 घंटे में तय करती है। दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत दुर्ग व विशाखापट्टनम के बीच की दूरी को आठ घंटे में तय करेगी, जिससे लगभग तीन घंटे समय की बचत होगी।
एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में बुकिंग की सुविधा
ट्रेन दुर्ग और विशाखापत्तनम जैसे दो प्रमुख शहरों को जोड़ती है, जो पर्यटन और व्यापार की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में भी यह ट्रेन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इस गाड़ी में आरक्षण की सुविधा शुरुआत कर दी गई है।
यात्री सुविधा के अनुसार से एग्जीक्यूटिव क्लास व चेयर कार में आरक्षण कर सकते हैं। अन्य सुविधाओं के साथ ट्रेन में ब्रेकफास्ट, चाय के साथ लंच सर्व किया जाएगा।
कहां-कहां रुकेगी दुर्ग – विशाखापट्टनम वंदे भारत
इस गाड़ी का ठहराव रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, विजयनगरम रहेगा। दुर्ग से टिटलागढ़ तक लगभग 565 किलोमीटर की दूरी का किराया एग्जीक्यूटिव क्लास में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित 2,825 व बिना खाने सहित 2,410 रुपये रहेगा। चेयर कार में ब्रेकफास्ट चाय के साथ लंच सहित किराया 1,565 व बिना खाने सहित 1,205 रुपये रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031