राजस्थान के बूंदी जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को पुलिस ने स्कूल में खेल आयोजन के दौरान एक लड़की पर कथित तौर पर भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को स्कूल में खेल आयोजन के दौरान हुई. आरोपी की पहचान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल श्योजी लाल मीना के रूप में हुई है. 12वीं कक्षा की छात्रा पीड़िता ने श्योजी लाल मीणा पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने और बार-बार भद्दी टिप्पणी करने का आरोप लगाया है.
पीड़िता के आरोपों के बाद स्थानीय लोग परिसर के आसपास इकट्ठा हो गए और मीणा को स्कूल के एक कमरे में बंधक बना लिया. इसके बाद ग्रामीणों ने प्रिंसिपल की पिटाई की. नैनवां थाने के एसएचओ महेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने तब तक उसकी पिटाई की, जब तक पुलिस ने हस्तक्षेप करके उसे हिरासत में नहीं ले लिया.
एसएचओ महेंद्र यादव ने आगे बताया, शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की आगे की जांच जारी है. इस बीच बूंदी के जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र व्यास ने बताया कि मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031