धमतरी। धमतरी जिले के घटुला गांव में तेंदुए का आतंक जारी है। तेंदुए ने एक किसान के घर में घुसकर लगभग 100 मुर्गियों को मार डाला। इसके साथ ही पाइक भांठा इलाके में भी एक बकरी और कुत्ते की जान ले ली। यह घटना बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र की है, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में खतरे का माहौल है, जिसके चलते वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है।
जंगली जानवरों द्वारा लगातार हमलों की घटनाओं से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और विशेष रूप से रात के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
धमतरी जिले में तेंदुए का आतंक… किसान के घर में घुसकर 100 मुर्गियों को मारा…
Previous Articleपत्नी की हत्या के बाद पति ने लगा ली फांसी
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















