चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज रोहतक से हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया।
नॉनस्टॉप हरियाणा का संकल्प पत्र

  1. सभी महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2,100 रुपये
  2. आईएमटी खरखौदा की तर्ज पर 10 औद्योगिक शहरों का निर्माण। प्रति शहर 50,000 स्थानीय युवाओं को नौकरी देने के लिए उद्यमियों को विशेष प्रोत्साहन
  3. चिरायु-आयुष्मान योजना के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं परिवार के 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक बुजुर्ग को अलग से 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा
  4. 24 फसलों की घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद
  5. 2 लाख युवाओं को ‘बिना पर्ची बिना खर्ची पक्की सरकारी नौकरी
  6. 5 लाख युवाओं के लिए अन्य रोजगार के अवसर एवं नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन योजना से मासिक स्टाइपेंड
  7. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 5 लाख आवास
  8. सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस तथा सभी अस्पतालों में डायग्नोसिस मुफ्त
  9. हर जिले में ओलंपिक खेलों की नर्सरी
  10. हर घर गृहणी योजना तहत 500 रुपये में सिलेंडर
  11. अळल बालिका योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कॉलेज जाने वाली प्रत्येक छात्रा को स्कूटर
  12. हर हरियाणवी अग्निवीर को सरकारी नौकरी की गारंटी
  13. भारत सरकार के सहयोग से केएमपी के ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण एवं नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत
  14. भारत सरकार के सहयोग से विभिन्न रैपिड रेल सेवाओं एवं फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो सेवा की शुरुआत
  15. छोटी पिछड़े समाज की जातियों (36 बिरादरियों) के लिए पर्याप्त बजट के साथ अलग-अलग कल्याण बोर्ड
  16. डीए और पेंशनों को जोड़ने वाले साइंटिफिक फॉर्मूले के आधार पर सभी सामाजिक मासिक पेंशनों में वृद्धि
  17. भारत के किसी भी सरकारी कॉलेज से मेडिकल और इंजीनियरिंग पढ़ने वाले ओबीसी एवं एससी जातियों के हरियाणा के विद्यार्थियों को पूर्ण छात्रवृत्ति
  18. सभी ओबीसी वर्ग के उद्यमियों की, मुद्रा योजना के अतिरिक्त, 25 लाख रुपये तक के ऋण की गारंटी हरियाणा राज्य सरकार उठाएगी
  19. हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केंद्र बनाकर आधुनिक स्किल का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे
  20. दक्षिण हरियाणा में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अरावली जंगल सफारी पार्क
    सरकार ने 10 सालों में पूरे किए- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली ने कहा कि आज 2024 के चुनाव को लेकर संकल्प पत्र भाजपा का जारी किया जा रहा है। इस संकल्प पत्र में जो भी बातें होंगी, उसे सरकार बनने पर लागू किया जाएगा। 2014 और 2019 में जो संकल्प पत्र भाजपा ने जारी किया था, उसके सभी वादे सरकार ने 10 सालों में पूरे किए हैं। हरियाणा में जो वातावरण बना है, वह भाजपा के पक्ष में है। जिस प्रकार केंद्र में मोदी जी की सरकार बनी है, वैसे ही हरियाणा में भी बीजेपी की सरकार बनेगी।
    हर वर्ग से बातचीत करने की कोशिश की गई- मेनिफेस्टो कमेटी चेयरमैन
    मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घोषणा पत्र को बनाने में अपने सुझाव दिए हैं। घोषणा पत्र बनाने के लिए कमेटी ने हर जिले में जाकर समाज के हर वर्ग से बातचीत करने की कोशिश की है। इस बार हमारे घोषणा पत्र में एरिया वाइज जरूरत की चीजों का शामिल किया है। इस पत्र में हर जिले के लिए कुछ न कुछ रखा गया है। उसमें महिला, युवा, किसान, उद्योगपति, छोटे व्यापारी, पिछड़े वर्ग के लोग, हमारे बेरोजगार युवा समाज के हर वर्ग के लिए संकल्प पत्र में कुछ न कुछ रखा गया है।
    हमारे संकल्प पत्र में ऐसी घोषणा नहीं करते हैं, जो हम पूरी न कर सकें। हमारे पास जो बजट होता है हम उसी के हिसाब से ही रखा है। धनखड़ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ पार्टियां ऐसी घोषणाएं करते हैं जो वह कभी पूरी नहीं कर पाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जो पार्टी झूठे वादे करती हैं, वह क्या उन वायदों को पूरा कर पाएंगी।
Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031