रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उनकी छवि धूमिल करने और छलपूर्वक आर्थिक लाभ कमाने के आरोप में राजस्थान के रामनगर तहसील, फुलेरा निवासी अंतर्राज्यीय आरोपी राकेश परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। इससे पहले एक अन्य आरोपी को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाई थी, जिसके जरिए वे लोगों को फ्रेंड्स ऐड करके उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे थे।
इस घटना की जानकारी मिलते ही रेंज साइबर थाना रायपुर में आईटी एक्ट की धारा 66(C), 336(3), और 340 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा ने घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे।
साइबर थाने की टीम ने फर्जी आईडी का तकनीकी विश्लेषण कर आरोपी की पहचान की और राजस्थान के रामनगर में उसे लोकेट किया। पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर आरोपी की पतासाजी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। राकेश परिहार ने 2022 में मुख्यमंत्री और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष की फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने की बात स्वीकार की है। यह क्षेत्र पहले से ही ऐसे मामलों के लिए कुख्यात है, जहां लोग महत्वपूर्ण व्यक्तियों के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी आईडी बनाते हैं। आरोपी को 19 सितंबर 2024 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण- नाम: राकेश कुमार परिहार, पिता का नाम: मूलचंद बलाई, आयु: 32 वर्ष निवासी: गांव रामनगर, तहसील फुलेरा, जिला जयपुर, राजस्थान। इस घटना के बाद पुलिस अन्य संभावित आरोपियों पर भी नजर बनाए हुए है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30