रायपुर। राज्य सरकार ने कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी- कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि दुबे को निलंबित कर दिया है। पिछले सप्ताह राजस्व विभाग में हुए बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद दुबे मीडिया की सुर्खियों में आए थे। निलंबन के बाद उनके संगठन ने भी उनसे दूरी बना ली है। गौरतलब है कि बीते सप्ताह 100 से अधिक तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया गया था। इस ट्रांसफर आदेश के बाद दुबे ने मीडिया में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसी बयान के आधार पर राजस्व विभाग ने दुबे को निलंबित करने का निर्णय लिया है। दुबे के निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उन्होंने तबादलों के संबंध में बिना सरकारी अनुमति के मीडिया में बयान दिए हैं, जो सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। निलंबन के दौरान दुबे का मुख्यालय जिला कार्यालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी निर्धारित किया गया है।
BIG BREAKING राजस्व विभाग में तबादलों पर बयान देने वाले संघ अध्यक्ष नीलमणि दुबे निलंबित
Previous Articleमुख्यमंत्री के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार…
Next Article अमेरिका से लौटे डिप्टी सीएम साव…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















