रांची। झारखंड में में परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए 21 और 22 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।
इससे पहले असम में 15 सितंबर (रविवार) को मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया था। सरकार ने पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश दिया था। दरअसल, राज्य में आज ग्रेड-3 पदों पर भर्ती परीक्षा होनी थी। इस दौरान किसी भी गड़बड़ी या पेपर लीक जैसी आशंकाओं के मद्देनजर हिमंत बिस्व सरमा सरकार ने यह फैसला किया था। असम सरकार ने ग्रेड III पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के दौरान 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से साढ़े तीन घंटे के लिए पूरे राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया था।
मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि लिखित परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए। केवल योग्यता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा सके और परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके। परीक्षा के दौरान कुछ गलत तत्व फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर), टेलीग्राम और यूट्यूब आदि जैसे विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके धांधली की साजिश रचते हैं। यह सेवाएं इंटरनेट, वाई-फाई कनेक्टिविटी पर आधारित होती हैं। ऐसे में मोबइल इंटरनेट पर लगाम लगाकर उनके मंसबों को नाकामयाब किया जा सकता है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30