क्रिस्टी किंडो के द्वारा साईं नगर जोरा में निशुल्क गरबा नृत्य का प्रशिक्षण कराया जा रहा है हर साल की भांति इस वर्ष भी साईं नगर जोरा में क्रिस्टी मैडम के द्वारा निशुल्क रूप से 10 दिनों तक गरबा नृत्य का प्रशिक्षण कॉलोनी की सभी चुनिंदा महिलाओं के लिए कराया जा रहा हैl इस प्रशिक्षण की अपने आपमें यह विशेषता भी है कि सभी नारी शक्तियों के बीच में समरसता का भाव और आपसी मेलमिलाप की भावना बढ़ चढ़कर देखने को मिलती है इसलिए आपसी मतभेदों और गिलोंशिकवो से मुक्ति भी मिल जाती है l प्रशिक्षण में शामिल होने वालों में विशेष रूप से निशा सोनी, रूबी सिंह, रुचि सिंह, सुरुचि कश्यप, वंदना बिसेन, बिंट्टी, निशा वर्मा, पायल जायसवाल, गीतू, प्रतिभा, पूजा सिंह, पूनम, मीना ठाकुर और अंजलि नायर इत्यादि लगभग 50 से भी ऊपर की बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं जो कि जबरदस्त आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं l
क्रिस्टी किंडो के द्वारा साईं नगर जोरा में निशुल्क गरबा नृत्य का प्रशिक्षण
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















