कोरबा। जिले के ग्राम बैगामार में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। जिस सांप ने युवक को डसा था, उसे ग्रामीणों ने टोकरी में बंद करके रखा था। शवयात्रा के साथ सांप को भी बांधकर मुक्तिधाम ले जाया गया, जहां युवा की चिता में उसे जिंदा जला दिया गया। मनसा राम राठिया ग्राम बैगामार में निवास करते है। घर में उसकी पत्नी के अलावा दो बेटे थे। शनिवार की रात खाना खा कर सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। 22 वर्षीय बेटा डिगेश्वर राठिया भी अपने कमरे में सोने चला गया।
वह खाट में मच्छरदानी लगा कर सो रहा था। रात के वक्त मच्छरदानी के अंदर जहरीला करैत सांप घुस गया और उसके पैर पर काट लिया। युवक ने बिस्तर से उठकर देखा तो मच्छरदानी में सांप लिपटा हुआ था। उसने उठकर इसकी सूचना स्वजनों को दी। इलाज के लिए उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। रविवार की सुबह इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों में सांप के खिलाफ आक्रोश
मृतक के पिता मनसा राम ने बताया कि डिगेश्वर घर का बड़ा बेटा था और पढ़ाई करने के साथ खेती किसानी में साथ देता था। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें डर था कि जहरीला सांप किसी और को अपना शिकार ना बना ले। इस वजह से उसे भी चिता के साथ जला दिया गया। गांव में मातम है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी दाऊद कुजुर ने बताया कि मृतक के स्वजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30