छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आगामी जनगणना 2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सुचारु, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध संचालन को ध्यान में रखते हुए जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राज्य में जनसंख्या गणना का फील्ड कार्य जनवरी-फरवरी 2027 के दौरान प्रस्तावित है, जिसके लिए जिला, अनुभाग और तहसील स्तर पर प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसे देखते हुए जिला व चार्ज स्तर पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर्स, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों जैसे प्रशिक्षित मैदानी अमले का आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूर्ण होने तक स्थानांतरण न करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रशासनिक और तकनीकी कार्यप्रणाली में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के दूसरे चरण तक अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर रोक
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















