शेलूबाजार। महाराष्ट्र के वाशिम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी हॉस्पिटल के डॉक्टर के केबिन में एक किंग कोबरा के घुसने से हड़कंप मच गया। ये जहरीला सांप दवाइयों की रैक में घुस गया, जिसे देखकर अफरा तफरी मच गई।
शेलूबाजार के पास स्थित हिरंगी प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में डॉक्टर के केबिन में एक किंग कोबरा घुस गया। जहरीले सांप को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, उपकेंद्र के कर्मचारियों को एक बड़ा सांप दिखाई दिया, जो डॉक्टर के केबिन में दवाइयों के रैक में था।
इस घटना की जानकारी मिलते ही हेल्पिंग हैंड वाइल्ड एडवेंचर एंड नेचर क्लब के आदित्य इंगोले को सूचित किया गया। आदित्य इंगोले मौके पर पहुंचे और दवाइयों की रैक में 3.5 फीट लंबा किंग कोबरा पाया। आदित्य, जो सर्पमित्र और वन्यजीव रक्षक हैं, ने सांप को कुशलतापूर्वक पकड़ा। इसके बाद वन विभाग को सूचित कर सांप को प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। इस दौरान उपकेंद्र में मौजूद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031