रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर में स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने जिले में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालय, निजी स्कूलों और ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलाव प्रत्येक स्कूलों में तंबाकू नियंत्रण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए और उसकी माॅनीटरिंग भी की जाए। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि जिले में कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लंघन पर प्रतिबंध किए जाए और सभी सार्वजनिक स्थानों को तंबाकू मुक्त करने के लिए प्राधिकृत अधिकारी द्वारा धारा 4 के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की जाए। इसके अलावा शासकीय स्कूल एवं काॅलेजों के 100 गज के दायरे में यलो लाइन अभियान सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभागों को तंबाकू मुक्त बनाने तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सुनिश्चित करने के लिए मुक्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि जिले में शिक्षण संस्थान को तम्बाकू मुक्त बनाने हेतु कोटपा अधिनियम को सुचारु रूप से लागू किया जा रहा है। धारा 5 और 6 के अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थान सभी कार्यालय को धूम्रपान मुक्त किए समय-समय पर चालानी कार्यवाही की जा रही है, साथ ही जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रीति नारायन द्वारा एजेंडा के मुख्य बिंदु पर चर्चा किया गया। सभी विभागों में नोडल अधिकारी नामांकित जाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष कुमार मेजरवार द्वारा सभी कार्यक्रम के साथ समन्वय करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया साथ ही विकासखंड स्तर कार्यक्रम हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031