रायपुर। रायपुर पुलिस ने चाकूबाजी की बढ़ती घटनाओं की जांच के तहत अमेजन शॉपिंग साइट के मोवा, देवपुरी और डी.डी. नगर स्थित ऑफिस और गोदामों में छापेमारी की। यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में की गई।
हाल के दिनों में शहर में चाकूबाजी की घटनाओं में शामिल गिरफ्तार आरोपियों और नाबालिगों से पूछताछ के दौरान पता चला कि उन्होंने अमेजन, स्नैपडील और फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से बटनदार धारदार चाकू मंगवाए थे। इन साइट्स द्वारा बिना आयु सत्यापन किए इन चाकुओं की डिलीवरी की गई, जो बाद में अपराध में इस्तेमाल हुए।
रायपुर पुलिस ने इन शॉपिंग साइट्स को निर्देश दिया था कि वे बटनदार धारदार चाकू मंगवाने वाले ग्राहकों की सूची उपलब्ध कराएं। फ्लिपकार्ट ने इस संबंध में जानकारी प्रदान की, जिसके आधार पर 2,000 से अधिक चाकू अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए हैं। अमेजन को भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन्होंने ग्राहकों की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई, जिससे पुलिस को यह सख्त कदम उठाना पड़ा।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर, पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने मोवा, देवपुरी और डी.डी. नगर स्थित अमेजन के कार्यालयों और गोदामों में एकसाथ रेड की। अमेजन को तत्काल ग्राहकों की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा यह माना जाएगा कि साइट नाबालिगों और अपराधियों को अवैध रूप से बटनदार धारदार चाकू उपलब्ध करवा रही है, जिससे चाकूबाजी की घटनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031