परिवार वाले इनकी दोस्ती को पसंद नही करते थे, इनके मिलने-जुलने से भी परिजन नाराज हो जाते थे। इस बात से आहत होकर दो सहेलियों ने वही कदम उठाया जिसका डर था। और इन दो सहेलियों का शव पेड़ पर लटकते हुए पाया गया। बताया जाता है कि इन लड़कियों की उम्र 17 और 15 साल है। गांव वालों का कहना है कि लक्ष्मी और प्रेमा में काफी गहरी दोस्ती थी। मृतक लक्ष्मी के पिता राम सूरत के मुताबिक उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं है उन्हें यह भी इस बात की जानकारी नहीं है कि ये मामला कैसे और क्यों हो गया है। एक साथ दो नाबालिग सहेलियों के क्यों इस तरह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण अशोक कुमार का कहना है कि दोनों लड़कियों में प्रगाढ़ मित्रता थी। दोनों साथ रहकर काम करती थीं लेकिन इनके घरवालों को इनका मिलना जुलना पसंद नहीं था। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। एक के पिता ने अभी जल्दी ही अपनी लड़की को उसकी सहेली से मिलने से रोका था। परिजनों का कहना है कि सुसाइड से पहले एक लड़की ने घर पर खाना बनाया लेकिन खुद नहीं खाया और दोनों एक साथ घास काटने चली गई। बाद में दोनों की लाश एक गूलर के पेड़ में लटकने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031