रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में हुई बारिश के बाद दिन का पारा पांच डिग्री तक कम हुआ है। अभी तीन दिन तक तापमान के वृद्धि होने के आसार नहीं हैं। 25 सितंबर तक छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के साथ गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
25 सितंबर को मध्य व दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य व उत्तरी छत्तीसगढ़ और 26 सितंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 27 सितंबर से बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।
एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात व भारी बारिश होने की संभावना है। रायपुर शहर में बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
बारिश के मुख्य आंकड़े (मिलीमीटर) -कोमाखान में 50, बागबाहरा, आरंग, सोनाखान- 40, कवर्धा, महासमुंद, कुंडा, पल्लारी/पलारी, लैलूंगा, पखांजूर, नवागढ़, दुर्गकोंदल, अभनपुर-30, बालोद-20 मिलीमीटर बारिश हुई।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 सितंबर, 2024 को राजस्थान और गुजरात के कुछ और हिस्सों, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से वापस हो चुका है। प्रदेश के कोरबा, गरियाबंद, धमतरी, बलोद, राजनांदगांव, मोहला मानपुर- अंबागढ़ चौकी, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर व बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए: प्रदेश के बिलासपुर, रायगढ़, सारंगढ़- बिलाईगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर व बीजापुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30