What's Hot

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर 1.30 से 2 बजे के बीच समन्ना गांव के पास हुई. दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि घायलों को सड़क पर बनाए गए विशेष गलियारे के जरिए जबलपुर ले जाया गया. वहीं, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर कलेक्टर एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे हैं. मृतकों में पांच परिवार के सदस्य थे और तीन नाबालिग थे. एसपी ने बताया कि ट्रक चालक नीरज सिंह लोधी (22) नशे में था और बयान देने की स्थिति में नहीं था.
पुलिस अधीक्षक श्रुतिकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि मृतकों की पहचान साझी गुप्ता (12), होरीलाल गुप्ता, राजेश गुप्ता (50), गायत्री गुप्ता (40), आलोक गुप्ता (40), शिवा गुप्ता (13), महेंद्र गुप्ता (5) और गीता रानी के रूप में हुई है. वहीं, घटना पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को लापरवाही बरतने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं. उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930