घर में अगर एसी फ्रिज लगे हों तो किसे सुकून नहीं आएगा, लेकिन ये सुकून तब छिन जाता है जब मोटी रकम वाला बिजली का बिल कंपनी आपको थमा देती है. यह बिल तो शायद आप फिर भी भर दें, लेकिन अगर कंपनी आपको पड़ोसी का बिल थमाकर उसे भरने के लिए कहे तो आप हैरान भी होंगे और हिचक भी जाएंगे. ऐसा ही कुछ हुआ अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले केन विल्सन के साथ, जहां उन्हें बिजली कंपनी की गलती के कारण पिछले 15 सालों से पड़ोसी की लाइट का बिल चुकाना पड़ रहा था. जब शख्स को इसके बारे में पता लगा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई.
बिजली बंद होने के बाद भी मीटर उठा रहा था लोड
दरअसल, पिछले कई महीनों से बिजली का बिल ज्यादा आने से केन खासे परेशान रहने लगे थे, बिजली बिल कम करने के लिए उन्होंने अपने घर में बिजली की खपत कम करनी शुरू कर दी, बावजूद इसके विल्सन के लाइट का बिल कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था. इसके बाद उन्होंने बिजली खपत को ट्रैक करने के लिए एक डिवाइस खरीदी इसके बाद उन्होंने पाया कि ब्रेकर बंद होने के बाद भी उनका मीटर लोड उठा रहा है. विल्सन को मीटर पर शक होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत बिजली कंपनी से की, और फिर जो सामने आया उसने केन विल्सन और उनके परिवार के होश उड़ा दिए.
कंपनी ने पड़ोसी के कनेक्शन से जोड़ दिया था विल्सन का मीटर
विल्सन की शिकायत के बाद कंपनी ने एक प्रतिनिधी को उनके अपार्टमेंट में जांच के लिए भेजा, जिसने विल्सन को बताया कि कुछ न कुछ गड़बड़ तो जरूर है. जब जांच आगे बढ़ी तो पता लगा कि विल्सन के मीटर को कंपनी गलती से पड़ोसी के कनेक्शन से जोड़ा हुआ था जो कि पड़ोसी की बिजली का लोड उठा रहा था. यह जानकर विल्सन के होश फाख्ता हो गए. विल्सन को यकीन नहीं आ रहा था कि वे 2009 से जो बिल भर रहे थे वो बिजली का बिल पड़ोसी का था.
कंपनी ने अपने बयान में ये कहा
इन सब में अच्छी बात ये रही कि कंपनी ने इस मामले में अपनी गलती मानी और विल्सन से माफी तलब की. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीजी एंड ई ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और कंपनी ग्राहक के साथ अपने रिश्ते सुधारने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है. विल्सन को हुई तकलीफ के लिए कंपनी उनसे माफी मांगती है. इस बयान के बाद कंपनी ने दूसरे ग्राहकों से भी अपने मीटर नंबर को वेरीफाई करने को कहा, जिससे किसी भी ग्राहक के साथ भविष्य में इस तरह की मुश्किल पैदा न हो. (abplive.com)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30