बिलासपुर। बिलासपुर में अरपा नदी के तेज बहाव में आकर लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव बरामद कर लिया गया है। वो 15 किलोमीटर दूर बह गया था। एसडीआर और स्थानीय लोगों की तलाश में 24 घंटे बाद उसकी लाश मिली। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। दोमुहानी निवासी युवक राकेश धीरज (26) भाजपा का कार्यकर्ता था। बीते गुरुवार को वह अपने रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने गया था। इस दौरान वो नहाने के लिए अरपा नदी में दोमुहानी के पास एनिकट गया था। धीरज नदी में नहाने के लिए किनारे उतर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया , जिसके बाद वो पानी की तेज बहाव में आकर गहराई में समा गया। मौजूद लोगों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चला। तब उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद एसडीआर की टीम को बुलाया गया।
एसडीआर की टीम भी मौके पर पहुंच कर एनिकट के आसपास युवक की तलाश करती रही। फिर शुक्रवार को भी उसकी तलाश की जाती रही। शाम को मस्तूरी क्षेत्र के पाली गांव के पास युवक के शव को बहते देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी से बांध कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने लाश को पीएम के लिए भेज दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031