किचन में ऐसे कई मसाले मौजूद हैं जो हमारे शरीर के लिए पंचामृत की तरह काम करते हैं। बता दें 5 मसालों को मिलाकर सेवन किया जाता है इसलिए इन्हें पंचामृत का नाम दिया गया है। ये मसाले शरीर की कई गंभीर समस्याओ को दूर करने का काम करते हैं। इनके सेवन से पेट और डाइजेशन सिस्टम हेल्दी रहता है वजन घटाने से लेकर कई बीमारियों को दूर रखने तक में ये चीजें मदद करती हैं। चलिए जानते हैं ये मसाले कौन से हैं और इनका इस्तेमाल कैसे करना है?

इन मसालों से मिलकर बना है पंचामृत:

मेथी, सौंफ, सूखा धनिया, अजवाइन और जीरा इन्हीं पांच मसालों से मिलकर पंचामृत तैयार होता है।चलिए जानते हैं ये मसाले पेट के लिए कैसे कारगर हैं।

मेथी:  मेथी को आयुर्वेद में बेहद गुणकारी माना गया है।मेथी का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्या कम होती है और ब्लड शुगर के साथ वजन भी कंट्रोल है। साथ ही मेथी बालों के लिए फायदेमंद है.

सौंफ: सौंफ आपकी बॉडी को ठंडक प्रदान कर पाचन क्षमता को बेहतर करता है फाइबर से भरपूर सौंफ वजन को कम करने में भी मदद करती है।

सूखा धनिया: सूखा धनिया भी पेट के लिए लाभकारी है।इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है जिससे मोटापा कम करना आसान होता है।

अजवाइन: अजवाइन गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करनेमें फायदेमंद है। इससे पाचन तेज होता है। मोटापा घटाने में भी अजवाइन का पानी मदद करता है।

जीरा:  जीरा पेट, पाचन और वजन कम करने में कारगर है।जीरा वाला पानी पीने से  गैस, ब्लोटिंग की समस्या नहीं होती है और मोटापे से भी छुटकारा मिलता है।

इन समस्यायों में है कारगर हैं ये मसाले:

ये मसाले पेट से जुड़ी कई समस्यांए जैसे ब्लोटिंग, गैस और अपच की समस्या में कारगर हैं।ये पाचन को बेहतर करते हैं और कब्ज की परेशानी को कंट्रोल करते हैं। साथ ही इनका नियमित रूप से सेवन करने से वजन भी तेजी से कम होता है।

कैसे बनाएं पंचामृत?

रात के समय 1-1 चम्मच सभी पांचों मसालों को मिलाएं और एक कांच की बोतल में डालकर पानी भर दें। सुबह इस पानी को गुनगुना करके पियें। इसे नियमित रूप से पीने से कई परेशानियां दूर होंगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031