नवरात्रि के पावन पर्व पर नया रायपुर शांति शिखर परिसर मे माँ दुर्गा के बाल्य स्वरूप की रियालिस्टिक रंगोली ब्रह्माकुमार हितेंद्र द्वारा परम श्रद्धेय बीके सविता दीदी के निर्देशन व बीके रश्मि दीदी के निरीक्षण मे बनाया गया। इस रंगोली की विशेषता है इसका विशाल रूप , दिव्य आभायुक्त चेहरा, चमक दार, मासुमियत , ममतामयी नैन, साथ मे शेर की सवारी, वस्त्र और शृंगार का रियालिस्टिक रूप से महिनता पूर्वक चित्रण , रंगो का वास्तविक और अनोखा समन्वय, वातावरण ऐसा मानो पीछे से आती हुई तेज धुवेदर् रोशनी माता की असीम शक्ति का परिचय दे रही हो जो शीघ्र ही मन को आकर्षित करने वाला है। इस रंगोली का उद्घाटन 4 अक्टूबर को शांति शिखर नवा रायपुर मे चैतन्य देवियो की झाँकी के साथ किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का जन साधारण पूरे नवरात्रि पर्व मे दर्शन लाभ ले सकते है। इस रंगोली को बनाने मे 5 दिन मे 50 घंटे मे बनाकर तैयार किया गया। जिसमे 50 किलो रंगोली का उपयोग किया गया। रंगोली का क्षेत्रफल 256 वर्ग फीट है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31