बलौदाबाजार। जेवर की सफाई का झांसा देकर करीब एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात महिलाओं की तलाश में पुलिस जुट गई है। घटना लवन थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कोलिहा में जेवर की सफाई का झांसा देकर करीब एक लाख के जेवरात लेकर दो महिलाएं फरार हो गई। वारदात मुहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। सीसीटीवी वीडियो में दो महिलाएं पुराने बर्तन चमकाने का झांसा देकर घर में आई और बातों में उलझाकर गहने ले उड़ी।
Previous Articleनवरात्रि में डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी ये ट्रेनें…
Next Article फूलों की वर्षा के साथ माता जी का आगमन
Related Posts
Add A Comment



















