रायपुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक युवक का पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिलोकचंद दलई (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ओडिशा का निवासी था। वह पुरी से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन पर सवार था और रायपुर स्टेशन पर कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए उतरा था। जैसे ही ट्रेन चलने लगी, वह जल्दबाजी में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच की खाई में फंस गया। घटना के तुरंत बाद यात्रियों ने ट्रेन का स्टॉप लीवर खींचा। मौके पर मौजूद जीआरपी टीम ने ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर त्रिलोकचंद को बाहर निकाला और तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन गंभीर चोटों के चलते इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। फिलहाल पुलिस ने युवक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30