अमलेश्वर (पाटन)। राज्य शासन द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है साथ ही साथ ऑफलाइन पढ़ाई की शुरुआत भी की गई है जिसके अंतर्गत मोहल्ला पढ़ाई, लाऊड स्पीकर स्कूल, बुलटू के बोल, मोटर सायकल गुरुजी, वर्क शीट्स, गृह कार्य तुंहर दुआर, पालकों के माध्यम से घर घर पढ़ाई जैसे वैकल्पिक मॉडल की शुरुआत की गई है। इसके अंतर्गत संकुल स्रोत केंद्र पाहन्दा (अ) के अधीनस्थ समस्त प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा के मार्गदर्शन में ऑनलाइन क्लास लिया जा रहा है, प्रति दिवस लिए जाने वाले ऑनलाइन क्लास का संकुल स्तर में समय सारिणी तैयार किया जाता है एवं उच्च कार्यालय को जानकारी भी भेजी जाती है, स्वयं संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा भी नियमित रूप से ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। बच्चे घर बैठे ऑनलाइन क्लास से जुड़कर पढ़ाई कर रहे हैं इसके अलावा मोहल्ला पढ़ाई भी संचालित किया जा रहा है, सामुदायिक भवन, कलामंच, सामाजिक भवन सहित घरों को मोहल्ला पढ़ाई केंद्र बनाकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए पूरी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए समुदाय, ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच, पंच, जनप्रतिनिधि, एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेकर संचालन किया जा रहा है। शिक्षकों एवम शिक्षा सारथी के माध्यम से बच्चों को मोहल्ला पढ़ाई में जोड़कर पढ़ाई कराया जा रहा है। संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा द्वारा सतत रूप से मोहल्ला पढ़ाई का मॉनिटरिंग किया जा रहा है तथा पढ़ाई में सहयोग दे रहे शिक्षकों एवम शिक्षा सारथी को प्रोत्साहित किया जा रहा है एवम बच्चों को पढऩे में मदद भी कर रहे हैं। उनके द्वारा संकुल के अधीनस्थ ग्राम अमलेश्वर मोहल्ला पढ़ाई का मॉनिटरिंग किया गया, उन्होंने मोहल्ला पढ़ाई में सहयोग दे रही शिक्षा सारथी कुमारी यामिका यादव से बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी लिया तथा शिक्षण सामग्री की आवश्यकता पर भी बात किया, उन्होंने कोरोना महासंकट के दौरान किये जा रहे सहयोग के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। तथा बच्चों को सामान्य ज्ञान की जानकारी दी गई तथा पठन कौशल विकसित करने पुस्तक पढऩे का अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया तथा कक्षा आठवीं के छात्रों को घातांक के नियम बताते हुए सवाल भी हल कराए गए। उन्होंने बच्चों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, मास्क लगाने सेनेटाइजर का उपयोग करने एवम सुरक्षा सम्बन्धी उपाय भी बताए। संकुल केंद्र पाहन्दा (अ) के अंतर्गत 60 मोहल्ला केंद्र संचालित किया जा रहा है। इसे और विस्तार किया जाएगा। मॉनिटरिंग के दौरान प्रमुख रूप से शिक्षा सारथी कुमारी यामिका यादव उपस्थित रहीं।
संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने किया मोहल्ला पढ़ाई का अवलोकन, गणित के सवाल भी बच्चों से हल करवाये
Previous Articleशादी करने पर सरकार देगी 4.20 लाख रुपये, ये हैं नियम
Next Article उज्जवला बघेल पॉवर होडिंग कंपनी की नई एमडी
Related Posts
Add A Comment


















